रुद्रपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप, वार्ड नंबर 8 में महिलाओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध के बाद तुरंत हस्तक्षेप किया। ठुकराल के मुताबिक, कुछ महिलाएं मीटर लगाने का विरोध कर रही थीं और उन्होंने इसकी जानकारी फोन के माध्यम से दी।

मौके पर पहुंचकर ठुकराल ने विद्युत विभाग की टीम को वहां से वापस भेजा और स्पष्ट निर्देश दिए कि पहले भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों के यहां मीटर लगाए जाएँ। उनका कहना था कि जनता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के बाद ही सामान्य नागरिकों के घरों में मीटर लगाए जाएँ।

राजकुमार ठुकराल ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का कर्तव्य है कि जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाए और कोई भी कार्य डर या दबाव में न किया जाए।