किच्छा। विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम पक्की खमरिया स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधायक निधि से निर्मित टीन शेड और फर्श निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रीय लोगों और सम्मानित साथियों के साथ मौजूद रहकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान तिलक राज बेहड़ ने गुरुद्वारे में माथा टेककर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और जनसुविधाओं के विकास के लिए यह सतत अभियान जारी रहेगा।

इस मौके पर श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें प्रदान किए गए सम्मान और स्नेह के लिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
