श्रीनगर (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शनिवार को प्रस्तावित श्रीनगर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। इसके तहत आंतरिक मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि यातायात को व्यवस्थित रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा सके।


मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान श्रीयंत्र टापू में नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह रोडवेज बस अड्डे से रामलीला मैदान तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। प्रमुख मार्गों, कार्यक्रम स्थलों और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आंतरिक मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।
वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आमजन को यातायात संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के स्तर से संभाली जाएगी।