खटीमा: उत्तराखंड में युवा आयोग के गठन की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आयोग के गठन से प्रदेश के युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ उनके हितों की रक्षा में मदद मिलेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, युवा आयोग युवाओं के रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और शिक्षा से जुड़े विषयों पर सरकार को सुझाव देने का काम करेगा। इसके साथ ही युवाओं के सामने आने वाली समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की उम्मीद है।
युवाओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का बनेगा माध्यम
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार और स्वरोजगार के साथ कौशल विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर चाहते हैं। युवा आयोग इन विषयों पर युवाओं की राय और सुझाव सरकार तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो सकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आयोग के गठन से युवाओं को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार के समक्ष रखने के लिए एक संस्थागत मंच मिलेगा।
इन कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
इस दौरान सतीश भट्ट, अजय सिंह अज्जू, अमित जोशी, शशांक वर्मा, सुमित बहादुर पाल, किशन ज्याला, सचिन सावंत, अमित बिष्ट, मनीष पटेल, किशन सिंह किन्ना, गोपाल बोरा, अमित पांडेय, विवेक रस्तोगी, दीपेश चंद, मोहित राणा, सोनू बिष्ट और संजय जायसवाल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि युवा आयोग के माध्यम से प्रदेश के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम होगा और उन्हें रोजगार, कौशल विकास व शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।