863174882 2229220937979401 2537471623497826601 n
किच्छा। विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अंतर्गत ग्राम दरऊ में मुख्य मार्ग के समीप विधायक निधि से नवनिर्मित सौंदर्यीकरण कार्य (प्रवेश द्वार) का उद्घाटन किया गया। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने स्थानीय ग्रामवासियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर प्रवेश द्वार का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और स्थानीय लोगों की जरूरतों के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण के कार्य भी क्षेत्र की पहचान और विकास को नई दिशा देते हैं। विधायक निधि के माध्यम से लगातार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीणों की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने नवनिर्मित प्रवेश द्वार के निर्माण पर खुशी जताई। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित लोग और ग्रामवासी मौजूद रहे।