18.9 C
Dehradun
Thursday, March 30, 2023

Uttarakhand: उत्तराखंड में शोक की लहर, नहीं रहे मशहूर संगीतकार गुंजन डंगवाल

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

Dehradun: बीती रात शनिवार को उत्तराखंड के म्यूजिक इंडस्ट्री को बेहद ही दुखद खबर मिली। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के मशहूर युवा संगीतकार व गायक गुंजन डंगवाल का दुर्भाग्यपूर्ण चंडीगढ़ के पास पंचकूला में सड़क हादसे के दौरान निधन हो गया। यह खबर मिलते ही उत्तराखंड का पूरा संगीत जगत शोक में डूब गया है। गुंजन डंगवाल उत्तराखंड संगीत जगत के जाने-माने मशहूर गायक व निर्देशक थे।

दरअसल सूत्रों के मुताबिक खबर यह है शनिवार को बीती रात गुंजन डंगवाल देहरादून से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। अपने एक मित्र से मिलने के लिए देहरादून से चंडीगढ़ के लिए सफर कर रहे थे। पर वह अपने मित्र से मिल पाते उससे पहले ही चंडीगढ़ में पंचकूला के पास दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के दौरान उनका मौका ए वारदात पर निधन हो गया। यह खबर सुबह उत्तराखंड निवासियों को मिलने पर पूरा उत्तराखंड शोक की लहर में डूब गया है। साथ ही यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही गुंजन की मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही गुंजन के माता-पिता व उनके खास संबंधी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। उनके कई करीबी दोस्त भी लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनकी निधन की खबर मिलते ही पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है। गुंजन डंगवाल उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा थे। पहाड़ी अकैपेला, नंदू मामा की स्याली, ऊडांदू भौंरा जैसे कई मशहूर गीतों को अपना हिस्सा बनाने वाले मशहूर निर्देशक व गायक गुंजन डंगवाल आज हमारे बीच नहीं रहे।

- Advertisement -
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में आकाशीय बिजली ने तीन परिवार तबाह कर दिए। शनिवार रात यहां डुंडा क्षेत्र में आकाशीय बिजली...

Latest News

More Articles Like This