रुद्रपुर। शहर में चोला मण्डलम फाइनेंस कंपनी के बाहर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने केवल दो किस्तें बकाया होने पर उनकी गाड़ी को जबरन जब्त कर लिया।

धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना और नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए वाहन को कब्जे में लेना अनुचित है। उन्होंने इसे मनमानी कार्रवाई बताते हुए आर्थिक नुकसान और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर वाहन वापस दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
वहीं, इस पूरे मामले में संबंधित फाइनेंस कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।