Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने दिल्ली स्थित 21 अशोका रोड पहुंचकर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान संजीव कुमार सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह से स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात का वातावरण पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और आत्मीय रहा, जिसमें संगठन एवं सामाजिक विषयों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है और संगठन को मजबूती प्राप्त होती है।

यह शिष्टाचार भेंट राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।