Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
सुल्तानपुर पट्टी। वरिष्ठ भाजपा नेता Rajesh Kumar ने उन्नति कुंज में भाजपा ओबीसी मोर्चा सुल्तानपुर पट्टी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से ही पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संगठन भावना के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदारी देने का कार्य करती है। संगठन की मजबूती और जनसेवा के उद्देश्य को लेकर सभी पदाधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा, ताकि पार्टी की विचारधारा को आमजन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।