कुमाऊं पुलिस ने जमीन और निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले संगठित गिरोह पर सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धनंजय गिरी को गिरफ्तार किया है। पुनर्गठित SIT ने मामले में तेजी लाते हुए अवैध संपत्तियों की पहचान कर जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर गठित नई SIT का मकसद संगठित अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है। इस मामले में धारा 111 BNS के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि करोड़ों की अवैध संपत्तियों पर फ्रीज और बिक्री रोकने की तैयारी भी की जा रही है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध निवेश या जमीन के मामलों में सतर्क रहें और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें। जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तार करने की प्रक्रिया भी तेज़ी से चल रही है।