14.9 C
Dehradun
Saturday, April 1, 2023

मजखाली में हुई भाजपा की बैठक, जिलामंत्री विनीत बिष्ट ने कहा ‘सामाजिक लोगो से संपर्क करें स्थापित’

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी मजखाली मंडल की बूथ सत्यापन समिति की बैठक मजखाली में भारतीय जनता पार्टी कार्यकाल पर आयोजित हुई, जिसमे मंडल प्रभारी व जिलामंत्री विनीत बिष्ट ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास करे, विनीत बिष्ट ने कहा कि बूथ अध्यक्ष शीघ्र बूथ की समिति का गठन करें, बूथ के वार्षिक कार्यक्रमो के प्रमुख बनाने है प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के लिए जगह आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करे, समाजिक लोगो से सम्पर्क स्थापित करें.

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर पार्टी की रीति नीति को आम जनता तक पहुंचाएं और भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से अपेक्षा की जाती है कि वह हो अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति कर हर मतदाता पर कार्य करने का प्रयास करें भारतीय जनता पार्टी ही कैसी पार्टी है जो अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के सम्मान की चिंता करती है और जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास करती है भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से यह नारा रहा है बुथ जीता चुनाव जीता, इस बार हर कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे को चरितार्थ करते हुए अपने बूथ को जिताने का व चुनाव में आगे रखने का प्रयास करेगा, अपने बूथ के युवा मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम लिखाना और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना यह मुख्य कार्य बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का होगा।

बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा, मजखाली मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल, राजेंद्र सिंह अधिकारी, भगवत सिंह , गोविंद सिंह ,सुंदर सिंह, प्रदीप सिंह हरिश सिंह, शेर राम,चंदन सिंह, हर्ष सिंह बिष्ट ,दीपक रावत, दीवान राम, आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
जी 20 में शामिल होने विदेशी डेलीगेट्स पंतनगर एयरपोर्ट से ताज रिसोर्ट में बस से पहुँचे।जहाँ संस्कृति विभाग की...

Latest News

More Articles Like This