Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
बाजपुर/उधम सिंह नगर। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने उन्नति कुंज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को नेता के समक्ष रखा। राजेश कुमार ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह लगातार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और हर नागरिक की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।