Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने वार्ड संख्या 33 की सिंह कॉलोनी में ₹26 लाख की लागत से प्रस्तावित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य हीरा बल्लभ पाण्डेय के आवास से सिंह कॉलोनी गली नंबर 3 तक कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वर्गीय हरिराज सिंह चौहान स्मृति द्वार की आधारशिला भी रखी गई।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और स्थानीय निवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, पार्षद सुशील चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर संतोष व्यक्त करते हुए महापौर का आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में विकास कार्य जारी रहेंगे।
