24.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

जागेश्वर धाम में उत्पात मचाने वाले सांसद की सदस्यता निरस्त करें- गणेश गोदियाल

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

जागेश्वर धाम में पुजारियों और ट्रस्ट के प्रबंधक से गालीगलौज एवं हाथापाई की घटना से प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी को लेकर आज देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

गोदियाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की अभद्रता भाजपा नेताओं की शैली बन चुकी है। उन्होंने जागेश्वर धाम में हुई घटना पर आक्रोश जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मांग की है कि वह तत्काल आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप की सदस्यता निरस्त करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश आला कमान ने अल्मोड़ा और आसपास की ईकाइयों को निर्देश दिए हैं कि वह इस प्रकरण में पुजारियों से कंधे से कंधा मिलाकर चलें। आस्था पर चोट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन छोड़ देगी। बैठक में मौजूद चम्पावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी सांसद के कृत्य की निंदा की।

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This