उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक मजबूती और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए राज्यभर में पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनके नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह कदम राज्य में बेहतर समन्वय स्थापित करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन तबादलों के जरिए जिलों और इकाइयों में कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।
DSP तपेश कुमार चन्द्र: 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल
DSP नीरज सेमवाल: देहरादून से उधमसिंह नगर
DSP सुमित पाण्डेय: नैनीताल से हरिद्वार
DSP अस्मिता मंगाई: पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल
DSP आशीष जोशी: सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार
DSP विमल प्रसाद: चम्पावत से नैनीताल
DSP विमल रावत: उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर
DSP नताशा सिंह: हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून
DSP निहारिका सेमवाल: पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत
DSP तुषार बोहरा: पौड़ी गढ़वाल से देहरादून
DSP अखलेश कुमार: पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर
डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती के लिए निर्देशित किया गया है।
उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में उत्तराखंड पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इन तबादलों से पुलिसिंग में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।