14.4 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

युवा मोर्चे ने प्रदेशभर में आयोजित की ‘एक दौड़ देश के नाम’ मैराथन

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

अल्मोड़ा – आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ पर अल्मोड़ा ने एक मैराथन का आयोजन किया गया, यह मैराथन भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यक्रम ‘एक दौड़ देश के नाम’ के तहत आयोजित की गयी. इस मैराथन में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहें.

आपको बताते चलें की युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रदेशभर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था की स्वतंत्रा दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर अपने अपने जिलों में “एक दौड़ देश के नाम” के अंतर्गत मैराथन की जाए, जिसपर विभिन्न जनपदों में इस मैराथन का सफलता पूर्व आयोजन किया गया.

- Advertisement -

अल्मोड़ा में की गयी इस मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने भागदारी की तथा मैराथन में विजयी धावकों को प्रशस्तिपत्र दिया गया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुंडल लटवाल के साथ कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल तथा भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रौतेला भी मौजूद रहे.

वहीँ देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश होने पर पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “एक दौड़ देश के नाम“ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारत की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, विधायक श्री खजान दास एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This