20.9 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

उत्‍तराखंडी की आत्‍मा में बसा यह गीत… दुनिया में कहीं भी हो इसे सुन झूम उठता है पहाड़ी

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्‍तराखंड में कुमाऊं और गढ़वाल की भव्‍य संस्‍कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। उत्‍तराखंडी गीतों के प्रति भी हर पहाड़ी के दिल में यह लगाव दिखाई देता है। इतना ही नहीं इन पहाड़ी लोक गीतों के सुर इतने मीठे और आकर्षक होते हैं कि इसे सुनने वाला हर कोई झूमने लगता है।

आज हम आपके एक ऐसे ही लोक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हर उत्‍तराखंड की दिल में बसता है। यह गीत उसे अपने पहाड़ की याद दिलाता है और अपनी संस्‍कृति से भी जोड़ता है। इतना ही नहीं इस पहाड़ी गीत की धुन पर 2009 में बने विज्ञापन में सिने स्‍टार आमिर खान भी झूम चुके हैं। हर उत्तराखंडी की जुबां पर बेडु पाको बारामासा गीत…

जी हां, हम बात कर रहे हैं हर उत्तराखंडी की जुबां पर रहने वाला बेडु पाको बारामासा गीत की। जो घर में होने वाले समारोह की शान है। जिसके बजने के बाद बरबस ही पैर थिरकने लगते हैं।

वहीं हर उत्तराखंडी की जुबां पर रहने वाला बेडु पाको बारामासा गीत को पहली बार गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकगायकों ने एक साथ आवाज दी गई है। इसमें कुछ नया अंतरा जोड़ा गया है।

- Advertisement -

राज्य स्थापना दिवस 2022 पर रिलीज हुआ यह गीत इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर छा गया है। गीत सुनने में कर्णप्रिय व देखने में मनमोहक लग रहा है। लोग विभिन्न माध्यमों से इस गीत को खूब सराहा रहे हैं।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This