21.2 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

उत्तराखंड के 1249 हेड कांस्टेबलों को मिला प्रमोशन का तोहफा, बने अपर उपनिरीक्षक

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड पुलिस में सेवा दे रहे 1249 हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन का तोहफा दिया गया है। शुक्रवार को इन हेड कांस्टेबलों की सूची जारी की गई है। प्रमोशन पाकर ये हेड कांस्टेबल अब अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। इसके अलावा तीन हजार कांस्टेबलों का भी एक सप्ताह के भीतर प्रमोशन हो जाएगा। जो कि कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बन जाएंगे।

डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किए थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति ने प्रमोशन के लिए 1249 हेड कांस्टेबल को पात्र पाया।

अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। अब मामलों की विवेचना में भी काफी मदद मिलेगी। प्रमोशन पाने वालों में नागरिक पुलिस पुरुष- 328, नागरिक पुलिस महिला- 32, अभिसूचना- 58, सशस्त्र पुलिस- 377, पीएसी- 422, एमटी- 23, आरमोरर- 07, घुड़सवार- 02 शामिल हैं।

- Advertisement -

विभागीय कार्यवाही के चलते 19 कर्मियों का प्रमोशन रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के लिए हेड कांस्टेबल पद पर दो वर्ष की सेवा की अर्हता होने के कारण 482 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक नहीं बन सके। जिस कारण यह पद खाली रह गए हैं। शासन से शिथिलीकरण की अनुमति लेकर इन पदों को भी भरने के प्रयास किए जाएंगे।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This