24.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

उत्तराखंड की बेटी ने कर दिया कमाल, 22 भाषा में बोलकर, जीता इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड का खिताब

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। खासकर स्कूल के कम उम्र बच्चे जिनको कुछ कर दिखाने की लगन है और वह शुरुआत से ही खुद को अलग साबित करने के प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे में भीमताल की दक्षिणा सिंह ने भाषा के क्षेत्र में कमाल कर दिखाया है। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल की कक्षा चार की छात्रा दक्षिणा सिंह को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने कम उम्र में भारत में सबसे कम समय में भारत के संविधान की प्रस्तावना, उसके साथ ही संविधान के कुल 22 अनुच्छेद और समस्त 22 भाषाओं को बोलने का रिकॉर्ड बनाया है।

उनकी इस कामयाबी के बाद उनके घर में बेहद खुशी का माहौल है उनके सभी क्षेत्रवासी उनके घर बधाई देने पहुंच रहे हैं। आपको बता दें दक्षिणा सिंह के स्कूल ने भी उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This