पिण्डारी, उत्तराखंड – उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कौंधा अशरफ ग्रामसभा, पिण्डारी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और लोकहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

मंत्री बहुगुणा ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने मंत्री बहुगुणा के दृष्टिकोण और जनहितकारी पहलों की सराहना की। उन्होंने स्थानीय जनता की जरूरतों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को और प्रभावी बनाने का भी संकल्प व्यक्त किया।

इस जनसभा के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच संवाद को और मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।