किच्छा, उत्तराखंड: केंद्रीय नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस में उत्साह का माहौल है।

किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं और समर्थकों से अपील की है कि वे दौरे के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
विधायक ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा और उत्तराखंड की जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर प्रदान करेगा।
तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह दौरा कांग्रेस और जनता के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का अवसर है, और इसे प्रेरणा और नई दिशा के रूप में लेना चाहिए।