15 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

गुड न्यूज़ – रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार करेंगे टोक्यो ओलिंपिक में प्रतिभाग

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

रुद्रपुर – पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार उत्तराखंड से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की एसएल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे।

मई में स्पेन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता टोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर का अंतिम मुकाबला था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम इसमें प्रतिभाग नहीं कर पाई थी। हालांकि शुरू से ही यूएस नगर जिले के रुद्रपुर इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी मनोज सरकार टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई की रेस में थे।

बता दें कि अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार शुरू से ही वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक में चल रहे थे। ऐसे में तय था कि यदि वह स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं भी कर पाए तो तब भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। टोक्यो ओलंपिक की रेस में पास होने के लिए मनोज सरकार ने 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक अर्जित किए हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This