24.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

रुद्रपुर- मंहगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने किया व्यापक प्रदर्शन

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

रुद्रपुर -उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी परमिंदर कौर ने कहा है कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है और महिलाओं के दम पर राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी श्रीमती कौर रुद्रपुर में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित विशाल महिला कांग्रेस रैली को संबोधित कर रही थी

इससे पूर्व गल्ला मंडी में एकत्र हुई सैकड़ों महिलाओं को प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने भी संबोधित किया और उनका उत्साह वर्धन किया इस दौरान महिलाएं अपने हाथों में तिरंगा झंडा महंगाई के विरोध में लिखी तख्तियां गैस सिलेंडर के कटआउट लेकर राज्य और केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए चल रही थी रैली का नेतृत्व करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी परमिंदर कौर और उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने रैली में उमड़ी महिलाओं की भीड़ पर खुशी जताते हुए कहा कि अब राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है राज्य की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है

अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को बेदखल होना पड़ेगा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यही महिलाएं भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी रैली में मौजूद प्रमुख लोगों में हरमीत कौर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा पार्षद प्रीति साना बबीता बैरागी मोनिका डाली मालती मोरिया नीलिमा विश्वास बकुल साना इंद्रावती सुनीता कश्यप मंजू जैन महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री ममता रानी बिटोला देवी कांति कटिहार मुन्नी देवी रामा देवी कांति प्रजापति मिथिलेश सावित्री यादव सोनू शर्मा ज्योति टम्टा बेबी सिकदर सुनीता सैनी ममता गंगवार गंगा देवी तारावती नीतू यादव बेबी अनीता गंगवार मुन्नी देवी सावित्री देवी शकुंतला किरण कोली ममता चंद्र कली प्रेमा देवी कुसुम लता पाकीजा चुन्नी कमरू निशा प्रवीण नसरीन हसीना रुखसाना सरला ठाकुर मधुर सिकदर कविता प्रियंका गंगवार राधा आर्य गीता पाल कनिका दास नीतू रस्तोगी संगीता मंडल ममता गंगवार सुमन पाल नीतू यादव गौरी मंडल अमिला मंडल राजकुमारी द्रौपदी आरती गुड्डी जोशी सुधा राधा देवी श्यामा पुष्पा गायन सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This