31.2 C
Dehradun
Saturday, June 3, 2023

देशभर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

आज दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी ने आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य सांसदों को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में हिरासत में लिया गया।

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता कर लेंगे। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया, जहां वे बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं।

- Advertisement -

 

प्रदर्शन के दोरान महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काले कपड़े पहन संसद पहुंचे। जिनके साथ कई कांग्रेस सांसदों ने भी काले कपड़े पहनकर विरोध जताया है। इसके साथ ही कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी पर अपना विरोध जताते हुए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा हम महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता। साथ ही उन्होंने इस बात का भी ज़िक्र किया कि आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जिस देश को 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है।

- Advertisement -
उधमसिंह नगर: जीवन कितना कठिन लगता है? कितना मुश्किल लगता है कि हमारे हिस्से तमाम खुशियां नहीं आईं। हम...

Latest News

More Articles Like This