14.7 C
Dehradun
Saturday, April 1, 2023

शत्रुघ्न सिंह को बनाया मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार

Must Read

वहीं अभी दो दिन पहले मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा का आदेश आज बुधवार को निरस्त कर दिया गया है।

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शत्रुघ्न सिंह को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है गौरतलब है कि 1 दिन पूर्व ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर इस्तीफा दिया था जिसके बाद ही यह संभावनाएं जताई जा रही थी कि शत्रुघन सिंह तीरथ टीम में महत्वपूर्ण जगह लेंगे और आज इसका आदेश भी जारी हो गया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्हें 28 फरवरी या फिर उससे पहले कभी भी पद समाप्त किए जाने तक को- टर्मिनस आधार पर नियुक्त किया गया था। मानसेरा पत्रकारिता और समाजसेवा में सक्रिय हैं।

विभिन्न समाचार पत्रों व टीवी चैनलों में काम करने का उनका लंबा अनुभव है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी भी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति में संघ का प्रभाव भी माना जा रहा है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। संयुक्त सचिव एनएस डुगंरियाल ने आदेश जारी किया था।

- Advertisement -
जी 20 में शामिल होने विदेशी डेलीगेट्स पंतनगर एयरपोर्ट से ताज रिसोर्ट में बस से पहुँचे।जहाँ संस्कृति विभाग की...

Latest News

More Articles Like This