किच्छा (उत्तराखंड):
किच्छा स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को विस्तार से सुना। इस दौरान उन्होंने जनसामान्य का कुशलक्षेम भी जाना।

कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों और जनसमस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
विधायक ने कहा कि जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

जनसेवा का संकल्प
तिलक राज बेहड़ ने दोहराया कि वे जनसेवा, जनविश्वास और जनकल्याण के लक्ष्य के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
