किच्छा। शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी द्वारा किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित प्रथम इवनिंग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी एवं समस्त आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित दर्शकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि किच्छा में पहली बार आयोजित यह इवनिंग क्रिकेट टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों ने भी पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
