25.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

नगला-पंतनगर नगरपालिका का जीओ जारी कराकर लौटे विधायक शुक्ला का फूल मालाओं से हुआ स्वागत

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

किच्छा – विधायक राजेश शुक्ला के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गयी है, अपनी विधान सभा में के तीन क्षेत्रों को नगर पंचायत बनाने की कवायद काफी लम्बे अरसे से चली आ रही थी, सिरौली कलां तथा नगला को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है लेकिन अब नगला-पंतनगर की अधिसूचना जारी होने पर विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
आपको बताते चलें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में सम्मिलित नगला-पंतनगर को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी हुई है.

विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लालपुर, नगला व सिरौलीकला नगर का रूप ले चुका है। जिसको नगर पंचायत व पालिका बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। नगला-पंतनगर क्षेत्र जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से वंचित था।


शहर और गांव की सुविधाओं से वंचित नगला-पंतनगर को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत नगरपालिका की अधिसूचना जारी होने के बाद नगला-पंतनगर क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के निमित्त कार्य कर रही है। उन्होंने पंतनगर-नगला क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का आभार जताया है।

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This