22.5 C
Dehradun
Wednesday, September 27, 2023

एक दिन पहले लूट का मुकदमा और दुसरे ही दिन दे दी भाजपा की सदस्यता

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

हाल ही में हुए उधम सिंह नगर जिले में बाजपा की अंतर्कलह रविवार को तब सामने आई जब लगातार तीन बार नगरपालिका के सभासद रहे पुरानी मंडी निवासी धनीराम पर नौ जुलाई को कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी के चलते रविवार सुबह पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुरानी मंडी में कार्यक्रम आयोजित करवाकर धनीराम को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पार्टी की जमकर किरकिरी होने लगी।

लोगो द्वारा पार्टी की कीरकिरी होने पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने धनीराम की सदस्यता को निरस्त कर दिया। लगातार तीन बार नगरपालिका के सभासद रहे पुरानी मंडी निवासी धनीराम पर नौ जुलाई को कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत भी किया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना हरकत में आए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष विवेक राय संस्तुति पर सदस्यता को तत्काल निरस्त कर दिया। इसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी उड़ाई गयी।

इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि संगठन में सदस्यता लेने की एक प्रक्रिया है। मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से किसी को पार्टी की सदस्यता दिलाता है। उनकी ज्वाइनिंग में किसी को विश्वास में नहीं लिया गया। मंडल अध्यक्ष की सूचना पर विचार विमर्श करने के बाद सदस्यता निरस्त की गई है। मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने पूर्व सभासद धनीराम के बारे में लिखित सूचना दी थी कि वह लंबे अर्से से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं। नगर पालिका के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भी पर्चा दाखिल किया था। नौ  जुलाई को ही उनके लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे से बचने के लिए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही थी।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This