22.7 C
Dehradun
Saturday, September 30, 2023

अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला दहन, देवभूमि के अपमान का आरोप

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

आज दिनांक 29/12/2021 को आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में चौघानपाटा अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला दहन किया गया। आम आदमी पार्टी ने कहा की सुबोध उनियाल ने जिस तरीके से उत्तराखंड की भोली भाली जनता को गाली देकर देवभूमि का अपमान किया है उसके लिए सुबोध उनियाल को देवभूमि की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस मौके पर आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की सुबोध उनियाल, अगर आपको हमसे दिक्कत थी तो हमें गाली देते, उत्तराखंड की भोली जनता को गाली कैसे दी? आप मुफ़्त योजनाओं का इतना विरोध कर रहे हैं तो कृपया ये ज्ञान अपने साथी कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत जी को भी दे देते जो कुछ महीने पहले मुफ़्त बिजली की बात कर रहे थे। ये ज्ञान आप अमित शाह जी को भी दे देते जो बंगाल चुनाव में कभी मुफ़्त बिजली देने की तो कभी महिलाओं को मुफ़्त यात्रा कराने की बात कर रहे थे। कृपया जबान पर थोड़ा लगाम लगाइए, जनता सब देख रही है।

- Advertisement -

अमित जोशी ने आगे कहा की भारतीय जनता पार्टी के सर पर सत्ता का अहंकार दौड़ रहा है एक ओर जहां भाजपा के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन उत्तराखंडवासीयों को अभद्र गालीयां देते हैं वही सुबोध उनियाल जिस तरीके से उत्तराखंड की जनता को अपशब्द कह रहे हैं ये उनकी विक्षिप्त मानसिकता को दर्शाता है। अमित जोशी ने आगे कहा कि सुबोध उनियाल यह बताए कि अगर मुख्यमंत्री को और उनको खुद बिजली, पानी और स्वास्थ्य की निशुल्क सेवाएं मिलती हैं तो उत्तराखंड की जनता को यह सुविधाएं क्यों नहीं मिलनी चाहिए।

इस मौके पर पुतला दहन कार्यक्रम में आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के साथ जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप नयाल, रोहित सिंह, कल्पित रावत, मनोज गुप्ता, योगेंद्र अधिकारी, देव सिंह टंगणिया, खलील अहमद , नवीन चन्द्र आर्या, सागर, देवेश बोरा, हिमांशु पांडे, दानिश कुरैशी, नेहा, ललिता आदि कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This