किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम में विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्र की जनता से प्रत्यक्ष संवाद किया और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जनता की हर न्यायोचित समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आने वाली शिकायतों का निराकरण शीघ्र और प्रभावी तरीके से किया जाए।
विधायक ने इस अवसर पर जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई और कहा कि प्रत्येक निर्णय और पहल का केंद्र जनता की भलाई और उनके जीवन स्तर में सुधार होना चाहिए।

तिलक राज बेहड़ की इस पहल से क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक जवाबदेही और समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति भरोसा मजबूत होगा।