[ किच्छा ] वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने पूरे शहर में साइकिल से भ्रमण करते हुए नागरिकों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को आम जनता तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन देशहित में इसका महत्व बहुत बड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने रोजमर्रा के जीवन में ऊर्जा और ईंधन की बचत को प्राथमिकता दें और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें।

इस अभियान के माध्यम से उन्होंने यह संदेश भी दिया कि छोटे प्रयासों से ही देश में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव है।
