Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान पूर्व सभासद उपेंद्र सिंह सहित शास्त्री वार्ड नंबर 2 के नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रस्तुत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर मौजूद नागरिकों ने मंत्री के सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना करते हुए समाधान के प्रति विश्वास जताया।