रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने अपने निज आवास पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी जनसमस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। विकास शर्मा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

महापौर ने कहा कि जनसेवा उनकी प्राथमिकता है और नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं बेहिचक साझा करें, ताकि समय रहते उनका समाधान किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।