21.9 C
Dehradun
Saturday, September 30, 2023

यूपी के मदरसों में अब होगी स्कूलों की तरह छह घंटे पढ़ाई

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के मदरसों में भी अब अन्य शिक्षण संस्थानों की ही तरह छह घंटे पढ़ाई होगी। अभी तक राज्य के अनुदानित व मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षण कार्य की अवधि मदरसा प्रबंधक/संचालक की मर्ज़ी से तय होती थी।

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड ने अब इन मदरसों का टाइम टेबल बदलकर सभी मदरसों में छह घंटे की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।

पहली अक्तूबर से इन मदरसों में सुबह नौ बजे प्रार्थना यानि दुआ और फिर राष्ट्र गान होगा। इसके बाद सुबह नौ बजकर 20 मिनट से कक्षाएं चलेंगी। बारह से साढ़े बारह बजे के बीच इन्टरवल होगा। उसके बाद पुनः दोपहर तीन बजे तक कक्षाएं चलेंगी। यह जानकारी यूपी मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा.इफ्तिखार जावेद ने दी है।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This