नई दिल्ली। छात्रों के मुद्दे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल रहे।

मार्च से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता पर सरकार जवाब देने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर न तो संसद में चर्चा के लिए तैयार है और न ही अपनी जिम्मेदारी स्वीकार कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi tweets, “We have marched to PM Modi’s house to demand answers from him for the brutalities against young students yesterday. The Government doesn’t want to take any accountability or does it want to have a debate on it in Parliament. PM… pic.twitter.com/Nrp2L4JhSS
— ANI (@ANI) July 21, 2026
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि विपक्ष लगातार छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इस पर बहस से बच रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए और शिक्षा मंत्री से जवाब मांगा जाना चाहिए।
मार्च के दौरान पुलिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद चन्नी ने सरकार पर विपक्ष और छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
#WATCH | Delhi: Congress leaders including party president Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, KC Venugopal, Pawan Khera and others hold a protest at Lok Kalyan Marg, demanding the resignations of Prime Minister and Education Minister Dharmendra… pic.twitter.com/6YOl99JZ6l
— ANI (@ANI) July 21, 2026
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने भी कहा कि विपक्ष को संसद में अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संसद में विपक्ष की बात नहीं सुनते, इसलिए विपक्षी सांसद अपनी मांग सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए उनके आवास तक मार्च करने को मजबूर हुए।
#WATCH | Delhi: Congress workers protesting at Lok Kalyan Marg have been detained by police.
Congress leaders including party president Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, KC Venugopal, Pawan Khera and others are holdoing a protest demanding… pic.twitter.com/Lr1gSad4NS
— ANI (@ANI) July 21, 2026
इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। कांग्रेस ने छात्रों से जुड़े पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इन आरोपों और इस्तीफे की मांग पर समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।