15 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

उत्तराखंड पुलिस के जवान ने एक सप्ताह में दो बार फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, रचा इतिहास

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

देहरादून – उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के नेत्रत्व में उत्तराखंड पुलिस अपनी एक अलग ही छवि गढ़ रही है. मिशन हौसला तथा मिशन मर्यादा को लेकर जनता की तारीफ बटौर चुकी उत्तराखंड पुलिस के एक जवान ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो की खुद में अद्भुत है.

उत्तराखण्ड पुलिस के जवान राजेन्द्र सिंह नाथ ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर माउंट एलब्रूस पर तिरंगा फ़हराया वो भी एक सप्ताह के भीतर 2 बार, उत्तराखण्ड पुलिस के एसडीआरएफ के जवान आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने मौसम पर्वतारोहण के अनुकूल न होने के साथ ही ठंडी हवा की रफ्तार और भारी बर्फबारी के बावजूद 12 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 m) को सफल समिट किया था। राजेन्द्र ने 06 दिन के भीतर 17 अगस्त को एक बार फिर माउंट एलब्रुस को समिट कर इसे डबल समिट करने वाले राज्य के पहले पुलिसकर्मी बने हैं।

- Advertisement -

दिनाँक 12 अगस्त में आरक्षी राजेन्द्र नाथ अपनी टीम के सदस्यों के साथ यूरोप महाद्वीप स्थित रूस की राजधानी मॉस्को से MRV, AZAU होते हुए एल्ब्रुस् बेस कैंप पहुंचे, (मौसम पर्वतारोहण के अनुकूल न होने) एवं तापमान -20 तक पहुँच गया, साथ ही ठंडी हवा लगभग 70-90 km/h की रफ्तार और भारी बर्फबारी के बावजूद भी अंत में सुबह 09:40 मिनट(यूरोप समयानुसार एवं 12:10 मिनट भारतीय समयानुसार) पर यूरोप महाद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को फतह करके इतिहास रचा है।

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This