31.2 C
Dehradun
Saturday, June 3, 2023

Uttarakhand CM: पूर्ण हुआ पुष्कर सिंह धामी का एक वर्ष का कार्यकाल, जानिए कैसा रहा सफ़र

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए है और दावा किया कि उनकी सरकार ने इस दौरान “अच्छा काम” किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास के रहे हैं। “हमारी सरकार हम पर लोगों द्वारा दिखाए गए भरोसे पर खरी उतरेगी। हमने 100 दिनों में अच्छा काम किया है और भविष्य में भी अच्छा काम करके एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।”

साथ ही उन्होंने इस अवसर पर ट्विटर के माध्यम से लोगो का उनके प्रति स्नेह व भरोसा देख आभार व्यक्त किया है। उन्होंने की “मैं अपने राज्य के 1.25 करोड़ लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में पूरे समर्पण के साथ लगातार काम कर रहे हैं।” इसी बीच जहाँ मुख्यमंत्री धामी को उनके कार्यकाल पूरे होने के लिए बधाइयाँ मिल रही है तो वही दूसरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने निशाना साधते हुए हुए धामी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया है।

आपको बता दे की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इसके निर्माण के बाद से लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया है। साथ ही बात करे उनके उपलब्धियों की तो उनके अनुसार उनकी सरकार ने राज्य में 1.85 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दे दी है। साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है की उनकी सरकार ने कड़ी मेहनत के कारण, इस वर्ष , चार धाम तीर्थ में सबसे अधिक भक्तों की भीड़ देखने के लिए तैयार हैं।

- Advertisement -

इसी बिच उनके कार्यकाल अवधि के दोरान कई सवाल उठकर सामने आते है जैसे: “क्या पुष्कर सिंह धामी एक सफल मुख्यमंत्री के रूप में सामने आए है?, उनके द्वारा किये गए वादों के अनुसार कितने वादे सफल रहे है?, अबतक के रहे मुख्यमंत्रियों की तुलना में कार्य के प्रति पुष्कर सिंह धामी का कितना योगदान रहा है?

- Advertisement -
उधमसिंह नगर: जीवन कितना कठिन लगता है? कितना मुश्किल लगता है कि हमारे हिस्से तमाम खुशियां नहीं आईं। हम...

Latest News

More Articles Like This