14.9 C
Dehradun
Saturday, April 1, 2023

उत्तराखंड उपचुनाव: सीएम तीरथ सिंह रावत के खिलाफ गंगोत्री सीट से मैदान में उतरेंगे आप नेता कर्नल कोठियाल

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की उठापटक के बीच आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री उपचुनाव के लिए मैदान में उतार दिया है जिसमें वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को टक्कर देंगे। बता दें कि उप चुनाव इसी साल सितंबर में होने हैं।

आप की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की। पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से साल भर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला जिसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि आप का लक्ष्य उत्तराखंड का नवनिर्माण है और पार्टी के गंगोत्री उप चुनाव लड़ने का मकसद देवभूमि को एक नकारे मुख्यमंत्री के कुशासन से छुटकारा दिलाना है।

- Advertisement -

कर्नल अजय कोठियाल का ट्वीट

वही कर्नल अजय कोठियाल ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की और कहा कि ‘5 वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उप चुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।

केजरीवाल ने भी दी शुभकामनाएं

सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी कर्नल कोठियाल को शुभकामनाएं दी। अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा ‘कर्नल साहब, शुभकामनाएं। आपने फौज में जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी और देख रहा है। यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ करनी है।’

- Advertisement -
जी 20 में शामिल होने विदेशी डेलीगेट्स पंतनगर एयरपोर्ट से ताज रिसोर्ट में बस से पहुँचे।जहाँ संस्कृति विभाग की...

Latest News

More Articles Like This