22.7 C
Dehradun
Saturday, September 30, 2023

श्रीनगर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम, 5 लोगो की मौके पर मौत

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड में एक और सड़क दुर्घटना से कोहराम मच गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना सुबह-सुबह की है जहाँ एक परिवार के लिए सुबह का सूरज अँधेरी रात में तब्दील हो गया। मामला श्रीनगर का है जहाँ एक परिवार शादी की खरीददारी करके ऋषिकेश से अपने गांव चमोली जा रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे तोता घाटी के आगे सफेद पहाड़ के पास से ढाई सौ मीटर नीचे उन यात्रियों की इगनिश संख्या up 15DL 1061 कार खाई में गिर गई। कार में सवार पूरे 5 लोग थे जिनमे से एक भी नहीं बच पाया।

सुबह-सुबह कार खाई में गिरने से कोहराम मच गया जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रेस्क्यू किए जाने पर 5 लोगों की डेड बॉडी निकाली गई है। मृतकों की पहचान प्रतापसिह उम्र 40 वर्ष, पिकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह, भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष, विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह, मन्जु पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष तहसील थराली जनपद चमोली के रूप में की गई है। थानापुलिस देवप्रयाग, एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन देवप्रयाग के द्वारा रेस्क्यु कर शवों को खाई से निकाल पोस्टमोर्टम के लिए भेजा गया।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This