Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
रुद्रपुर। वार्ड नंबर 12, दूधियानगर में लंबे समय से खराब पड़ी सड़क को आखिरकार नया रूप मिल गया है। विधायक शिव अरोरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लगभग 20 वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क का पुनर्निर्माण कर उसे सीसी सड़क में परिवर्तित किया गया, जिसका विधिवत लोकार्पण किया गया।

यह सड़क पप्पू शर्मा के घर से लेकर डॉ. राणा जी के घर तक बनाई गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में सड़क, जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो।