रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा के निज आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने शिष्टाचार भेंट कर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। महापौर ने सभी फरियादियों की बात गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई के दौरान स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर महापौर ने संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर बंगाली समाज के साथ पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत की खुशी भी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान झाल मुड़ी का वितरण किया गया और उत्साहपूर्ण माहौल में जश्न मनाया गया।

महापौर ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना भी उनकी जिम्मेदारी है, जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।