14.4 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री का कांग्रेसियों ने किया ज़ोरदार विरोध

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर जिले की बिगड़ी हुई स्वास्थ्य व्यस्था, भाजपा नेताओं के घर पर लगाये जा रहे वैक्सीनेशन मामले एवं व्यापारी की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ द्वारा सूबे मुख्यमंत्री का जमकर विरोध किया।

पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा कि कोरोना महामरी में विगत 2 माह में उधम सिंह नगर व पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओ का बहुत ही बुरा हाल रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का अलग से मंत्री ने होने के कारण समस्याओं के निस्तारण के लिए समीक्षा भी ठीक समय पर नही हो सकी जिस कारण प्रदेश में लोगो को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से दो चार होना पड़ रहस है। जनपद उधम सिंह नगर में लोगो को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकना पड़ा।

आज भी इतने टाइम बाद भी पूर्ण रूप से वैक्सीन नही मिल पा रही लोगो को जोकि बहुत ही दुःख की बात है। कोरोना में जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने में भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार पूर्ण रूप से विफल साबित हो रही है।

- Advertisement -

व्यापारी वर्ग आज भाजपा सरकार की कोरोना नीतियों से पूरी तरह से बर्बाद हो चूका है, प्रदेश का व्यापारी आज सड़कों पर आ चुका है लेकिन सरकार की तरफ से व्यापारियों के लिए कोई राहत पैकेज का ऐलान नही किया है जिससे यह प्रतीत होता है कि यह सरकार छोटे व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This