15 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

गर्व का क्षण – उत्तराखंड के छात्र ने लहराया माउंट एवेरस्ट पर तिरंगा 🇮🇳

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

आजकल जिस तरह उत्तराखंड वासियों ने हर क्षेत्र में अपने परचम गाड़ें हैं उसे देखकर लगता है की जल्द ही देश की शायद की कोई फील्ड हो जिसमे उत्तराखंड के व्यक्ति का योगदान ना हो. आज प्रदेश के लोगो के लिए एक और गर्व करने का क्षण तब आया जब पिथौरागढ़ के छात्र ने विश्व की सबसे ऊंची छोटी पर तिरंगा फेहराया.

हौसला बुलंद हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह सच कर दिखाया है पिथौरागढ़ के सीमांत जनपद के छात्र ने। उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर देश के साथ ही सीमांत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

May be an image of 2 people, beard and people standing

- Advertisement -

बचपन से ही एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने का सपना देखने वाले जिला मुख्यालय के नजदीक कासनी गांव के 26 वर्षीय मनीष कसनियाल ने आखिरकार सपना सच कर दिखाया। मनीष ने मंगलवार सुबह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने में सफलता हासिल की। भारतीय पर्वतारोहण संस्था आईएमएफ के बैनर तले एक अप्रैल को पर्वतारोहण अभियान शुरू हुआ था, जिसमें मनीष का चयन हुआ।

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This