21.2 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरुस्कार मिला उत्तराखंड को, धामी बोले प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

नई दिल्ली में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार मिला। उत्तराखंड की ओर से सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह गौरवान्वित करने वाला है।

समारोह के बाद सूचना महानिदेशक तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड का चयन इस पुरस्कार के लिए गौरव की बात है। उत्तराखंड ने बेहद कम समय में अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार प्राप्त किया है।

यह पुरस्कार मिलने से उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग को और ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई अहम फैसले लिए। इन्हीं फैसलों के चलते राज्य में फिल्म निर्माता निर्देशकों के लिए अनुकूल माहौल बन पाया। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप आज उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This