किच्छा के विधायक Tilak Raj Behar ने रुद्रपुर स्थित Jaycees Public School में आयोजित ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025’ के सम्मान समारोह में शिरकत कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। ऐसे शैक्षिक आयोजन छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने विधायक का स्वागत एवं सम्मान किया। तिलक राज बेहड़ ने इसके लिए आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मिला स्नेह और सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण भी तैयार करते हैं, जो भविष्य में बेहतर समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।