बाजपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati के निर्देशन में की गई सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 03 किलोग्राम 970 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एलिस और सोऐब के रूप में हुई है, जो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।