24.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत मिले वन गुर्जरों से, तीन दिन में कैंप लगाकर बनेंगे राशनकार्ड

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

हल्द्वानी – कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ वन गुर्जरों के खत्तों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वन गुर्जरों की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह तीन दिन के भीतर कैंप लगाकर वन गुर्जरों के राशन कार्ड बनाएं।

कैबिनेट मंत्री भगत ने शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ वन गुर्जरों के खत्तों का दौरा किया। उन्होंने बूढ़ाखत्ता, नहरखत्ता, राईखत्ता, कुंवागडार खत्ता, नूनियागांज खत्तों में जाकर गुर्जरों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

खत्तों में रह रहे लोगों ने उन्हें अवगत करवाया की कई लोगों के अबतक राशन कार्ड नहीं बने हैं। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भगत ने जिला खाद्य अधिकारी से वार्ता कर 3 दिन का विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प लगाकर राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उनकी मांग पर खत्तों में सोलर लाइट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।

- Advertisement -

भगत ने बताया कि वन गुर्जरों को जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी हैं कि वह वन गुर्जरों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए वह खत्तों के भ्रमण पर निकले हैं।

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This