14.4 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

बड़ी खबर – हरीश रावत ही होंगे कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा, सियासी संकट टला

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ी घोषणा हो गई है पार्टी आलाकमान ने ले लिया है। कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के साथ प्रीतम सिंह नेता विधायक दल होंगे। वहीं जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़ व रंजीत रावत कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। चुनाव प्रचार कमेटी में हरीश रावत के साथ प्रदीप टम्टा उपाध्यक्ष व दिनेश अग्रवाल संयोजक बनाए गए हैं। आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

May be an image of 7 people and text that says "उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल नेता विधायक दल प्रीतम सिंह उत्तराखंड NEWS EXPRESS कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीत राम भुवन कापड़ी तिलक राज बेहड़ रंजीत रावत चुनाव प्रचार हरीश रावत अध्यक्ष प्रदीप टम्टा- उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल संयोजक कोषाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा f /uttarakhandexpressnews /UttaradNw8 Uttarakhand News Express"

- Advertisement -

जिसमें कुमाऊँ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़, कांग्रेस के युवा नेता भुवन कापड़ी को जिम्मेदारी सौपी गई है। वही गढ़वाल से कांग्रेस के दलित चेहरे जीत राम आर्य और कांग्रेस के युवा नेता रंजीत रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भुवन कापड़ी को इसलिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, क्योंकि वो सीएम पुष्कर धामी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं इसलिए उनका कद बढाया गया है। वही हरीश रावत को भी चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। साथ मे प्रदीप टम्टा समिति का उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है ।

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This