21.2 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

Haldwani: तैयार हुआ रानीबाग पुल; जानिए कब से कर पाएंगे इस्तेमाल

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

प्रदेश में पहले हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल के पहाड़ों पर एक तरफ से दूसरी तरफ सफ़र करने वाले यात्रियों को घंटो इंतज़ार करना पड़ता था। मगर अब यात्रियों के लिए अच्छी खबर है क्यूंकि रानी बाग में बन रहे नए पुल का निर्माण अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। जिसके चलते अब लोगो को रानीबाग में घण्टो पुल पार करने को इंतजार नही करना पड़ेगा। साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे इंतजार के बाद अब रानीबाग पुल 15 अगस्त के बाद कुमाऊ की जनता के लिए खुलने जा रहा है। कुमाऊ समेत भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ जल्द मिलेगा ।

आपको बता दे की पुल का निर्माण पूरी तरह खत्म हो गया है जिसके बाद अब 15 अगस्त के बाद पुल जनता की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। कुमाऊ की जनता को इस पुल के निर्माण के बाद लंबा इंतजार नही करना पड़ेगा। साथ ही 15 अगस्त को ट्रायल के बाद यह पुल खोल दिया जाएगा। कंपनी ने पुल जोड़ दिया है। आपको बता दे कि रानीबाग में पुराने पुल का निर्माण 1965 में हुआ था। करीबन 57 साल बाद कुमाऊ की लाखो की जनता को इसका लाभ मिलने जा रहा है। साथ ही अब पुल में घंटो जाम की समस्या का समाधान भी हो गया। जानकारी मिल रही है कि 15 अगस्त को पुल का ट्रायल हो सकता है जिसके बाद पुल जनता को समर्पित किया जाएगा।

खबर के अनुसार लोकनिवि ने पुल जोड़ दिया है। कुमाऊ और भाबर को जोड़ने वाले पुल को 7 करोड़ 17 लाख की कुल लागत से तैयार किया गया है। निर्माण कार्य भी अपनी समय विधि अनुसार पूर्ण हो गया है। जिसके बाद अब बस 15 अगस्त को ट्रायल के बाद पुल पूरी तरह से आम लोगो के इस्तमाल के लिए खोल दिया जाएगा। 294 टन का पुल निर्माण कार्य हिलवेज कंपनी ने अपने ऋषिकेश स्थित इंजीनियरिंग वर्कशाप में तैयार किया था। सबसे पहले पुल का आधा पार्ट तैयार कर रानीबाग पहुँच गया था। लोकनिवि विभाग ने अप्रैल 2022 तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने की बात भी कही था।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This